मध्य प्रदेश

दीपावली पर्व पर उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

सिलवानी । झिलमिलाते दीपों और खुशियों के पर्व दिवाली पर जब हर कोई अपने घर में खुशियों की रौशनी फैला रहा था, समाजसेवी हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ देने वाले भाजपा नेता विभोर नायक एवं पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू ने चहकते चेहरों का सपना साकार करने की पहल की। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को दिवाली की विशेष दिवाली किट का वितरण किया गया। इस किट में मिठाई, दीपक जलाने के लिए तेल और रुई, नमकीन, फुलझड़ी, और चकरी जैसी चीजें शामिल थीं। बच्चों के लिए विशेष रूप से फ्रूटी, बिस्कुट, और चिप्स का वितरण किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी की चमक आ गई। इस अभियान का उद्देश्य था कि समाज के हर वर्ग को त्योहार की खुशी का हिस्सा बनाया जा सके, और उन लोगों तक दिवाली की रौनक पहुंचाई जाए, जो आमतौर पर इसे मनाने के लिए संघर्ष करते हैं।
इस अवसर भाजपा नेता विभोर नायक, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, लखन मेहरा, बाबू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button