धार्मिक

संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का एमपीनगर मे भव्य आयोजन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय महाराणा प्रताप नगर मे करण परिवार के सौजन्य से आगामी 6 नम्बवर से संगीतमय श्री मद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है। 16 नम्वबर तक चलने वाली इस साप्ताहिक श्रीमदभागवत कथा की ज्ञान गंगा को प्रसिध्द कथा वाचक पंडित रूपराम जी दुबे अपने श्रीमुख से प्रवाहित करेगे।
कथा आयोजक गीता विजय करण, स्मृति विकास करण सहित परिवार जनो ने सभी सुधिजनो से सपरिवार कथा श्रवण का आत्मीय अनुरोध किया है। कथा समय दोपहर प्रतिदिन 1: 30 बजे से सांय 4:30 बजे तक है। समापन अवसर पर कन्याभोज व प्रसादी वितरण का आयोजन है।

Related Articles

Back to top button