दो पक्षों में जमकर विवाद, ईंट, लाठियां और चली कुल्हाड़ी, पांच घायल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के समीप ग्राम सुरादेही में जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में पांच लोगों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल इमलिया चौकी से आरक्षक सुरेंद्र कुमार घोष ने भर्ती कराया है. जिनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष के संतोष सिंह पिता कोमल उम्र 38 वर्ष, अरविंद पिता कोमल उमर 34 वर्ष, गोविंद पिता लक्ष्मण उम्र 39 वर्ष निवासी सूरादेही ने बताया कि ईंट, सरिया से हम लोगों को घायल किया है. तो वहीं दूसरे पक्ष के दीपेंद्र पिता उद्देश्य उम्र 26 वर्ष और नरेश पिता गणेश उम्र 26 वर्ष निवासी सूरादेही ने बताया की कुल्हाड़ी और लाठियों से मारपीट कर बुरी तरह घायल किया है। जहां पांचो घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती किया है, जिनका उपचार जारी है पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।



