पर्याप्त बिजली नहीं मिलने और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन

दशहरा मैदान से जुलूस की शक्ल में पहुंचे तहसील
किसानों ने जमकर की नारेबाजी
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील अंतर्गत करीब 20 ग्रामों के किसानों ने दशहरा मैदान से तहसील कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए एसडीएम सौरभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कृषि कार्य के लिए 10 घंटे के स्थान पर मात्र 5 घंटे बिजली लो वोल्टेज के साथ ध्वाज फीडर से मिलने की समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील के ध्वाज फीडर में लगभग 15 से 20 गाँवों के किसानों की सिंचाई हेतु बिजली प्रदाय की जाती है लेकिन वर्तमान में कम वोल्टेज और फाल्ट की समस्या से 10 घंटे मिलने वाली बिजली मात्र 5 से 6 घंटे ही मिल पा रही है। ऐसी स्थिति में न मोटर चल पा रहीं है और न समय से सिंचाई हो पा रही है। किसान अपनी बोनी समय से नहीं कर पा रहा है। समय पर बोनी नहीं होने से किसान संकट में आ रहा है शासन द्वारा दुर्गानगर में स्वीकृत 33/11 केव्हीं सब स्टेशन किसानों की बिजली समस्या को देखते हुए स्वीकृत किया गया था। जो कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते अब तक प्रारंभ नहीं किया गया है। दो वर्ष लगभग टेंडर प्रक्रिया और कार्य के होने जा रहे हैं लेकिन आज तक सब स्टेशन बन कर पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। किसानों की सारी पूँजी खेती है, सभी किसान मांग करते हैं की किसानों को मिलने वाली 10 घंटे बिजली पूरे समय पर दी जाए तथा साथ ही लो वोल्टेज की समस्या को दूर कराया जाए एवं दुर्गा नगर 33/11 केव्ही सब स्टेशन जल्द प्रारंभ कराया जाए ताकि किसानों को उसका लाभ मिल सकें।
यदि समय रहते किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तीन दिवस बाद किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख लोगों में सौरभ शर्मा, बालगिरी गोस्वामी, पवन कुमार, कल्याण सिंह, भाई साहब, श्याम सुंदर, आशाराम, सुरेशकुमार, नीरज सिंह, माधो सिंह, दशरथ सिंह, रोहित शर्मा, अभिषेक ठाकुर, मलखान सिंह, राकेश कुमार, मानसिंह समेत अनेकों किसान शामिल थे।



