मध्य प्रदेश
उपसंचालक डॉ आरके शुक्ला ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण

गौशाला संचालकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद,
बेगमगंज । सुल्तानगंज क्षेत्र में संचालित गौशालाओं का पशुपालन एवं चिकित्सा सेवा विभाग के ऊपसंचालक डॉक्टर आर के शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया जिसमें मधुसूदन गौशाला बेरसला में साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। नदनीं गौशाला टेकापार कला और कोटिखोह में संचालित शासकीय गौशाला में भी जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गौशाला संचालकों को कहा कि ठंड आने वाली है इससे बचाव के लिए तैयारी रखी जाए। साथ ही भूसा पानी दाना ,साफ सफाईआदि की व्यवस्थाओ को शासन के मापदंडों के अनुसार रखने का निर्देश दिए। उनके साथ सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी एचके दीक्षित, कैलाश कुमार रघुवंशी, महेंद्र पाटीदार और
समाजसेवी शिवम राजा एवं समस्त गौशाला संचालक मौजूद रहे।



