मध्य प्रदेश

खेत में काम करते ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत

सिलवानी । सिलवानी पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पडरिया हिम्मतसिंह में रविवार सोमवार की रात को खेत में काम करने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से दो लोग ट्रेक्टर के नीचे दब गए जिनकी घटना स्थल पर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनालिका ट्रैक्टर द्वारा रोटावेटर को लगाकर खेत में काम कर रहा था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर का रात को 12 बजे डीजल खत्म होने से चालक ट्रैक्टर को खड़ा कर चला गया था। बाद में खेत को कोली करने वाले के भाई और ट्रैक्टर चालक के भाई ने डीजल लाकर पुनः खेत में काम करना चालू कर दिया और खेत में ज्यादा घास होने से टैक्टर नाले में जाकर पलट गया।
ट्रैक्टर पर सवार नीलेश राठौर पिता गोविन्द सिंह राठौर उम्र 19 साल, आकाश आदिवासी पिता अंतराम आदिवासी उम्र 15 साल निवासी ग्राम खमरिया मानपुर खेत में काम के दौरान ट्रैक्टर लगभग 10 फिट गहरे नाले में पलट गया जिससे दोनों ट्रैक्टर के नीचे दबने और नाले में पानी भरे होने से घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
नीलेश राठौर अपनी मम्मी के साथ नाना नानी के पास खमरिया मानपुर में रहता था, उसके शव को उसके पैतृक निवास तोड़ा टड़ा जिला सागर उसके परिजन ले गए है। जबकि आकाश के शव का खमरिया मानपुर में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
घटना रात्रि 1 बजे की बताई जा रही है। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची।
शवों को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए।
इस संबंध में टीआई जेपी त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button