देश विदेशराजनीति

वोटिंग के पहले बीजेपी नेता का पैसों के बीच वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल,

पैसों से भरा हुआ बक्सा हुआ वायरल
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। इन नौट सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है देखा जाए तो सभी प्रत्याशी अपने अपने स्तर से दमखम लगा रहे है। इस बीच कुंदरकी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
वायरल वीडियों में BJP प्रत्याशी रामवीर सिंह ठाकुर को बक्सा भरे नोटों से तौला जा रहा है, यह वीडियो कुंदरकी के कमालपुर फतेहाबाद गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो नुक्कड़ सभा के दौरान का है जहां मंच पर ही नोटो से भरा एक बक्सा लाया गया और भाजपा प्रत्याशी को बक्सा भरे नोटों मे तौलते हुए देखा जा सकता है। क्या बोटिंग के पहले वोट पाने इन पैसों से लुभाने वाले लोगों को आकर्षित किया जायेगा या फिर इसे कहीं और ये तो समय आने पर पता चलेगा?

Related Articles

Back to top button