अनावश्यक अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नगर मे इन दिनो बिजली की निर्वाध आपूर्ति के अभाव मे हो रहे गतिरोध व परेशानी से आम जनमानस व उपभोक्ता परेशानी महसूस कर रहा है। नागरिकों ने बताया है कि मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी लिमिटेड व्दारा अपने उपभोक्ताओ को ठण्ड के मौसम मे भी ग्रीष्म ऋतु जैसी सेवाये प्रदान की जा रही है उनका कहना है की कम्पनी व्दारा समय समय पर पूरी लाइट बंद कर मेन्टेनेंस कराने के बाद भी दिन मे अब बिजली कई बार क्यो काटी जाती है इस अप्रत्याशित कटोती के कारण लोगो के रोजमर्रा के काम काज तो बुरी तरह प्रभावित होते है साथ ही पीने के पानी की समस्या अलग से खडी हो जाती है कभी कभी लम्बी कटौती करने से किराना दुकानो मे लगे इलैक्टानिक तौल कांटे तराजु भी डिस्चार्ज होने के कारण तौल बताना बंद कर देते है इससे ग्राहक व दुकानदार दोनो की मुश्किलै बढ जाती है। फोटो कापी, फोटो ग्राफी, क्रियोक्स, बैकिंग सेवाओ, बैल्डिग वर्क, हवा पंचर की दुकाने पर ताला लगाने तक की नौबते आ रही है। व्यापार व्यवसाय पर भी बुरा असर पड रहा है उपभोक्ताओ ने अघोषित विधुत कटौती तत्काल बंद करने की मांग की है।



