एम.वाय.एल.ऑर्गेनिक संस्था दमोह के तत्वधान में सक्सेसफुल वर्सेस अन सक्सेसफुल कार्यशाला संपन्न

छात्र जीवन में स्किल डेवलपमेंट कैरियर काउंसलिंग गाइडेंस एवं हेल्थ वेलनेश अति आवश्यक – टी.एस. धीमान इंटर प्यूनियर ट्रेनर
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । विद्या वाटिका प्लेस जबलपुर नाका पेट्रोल पंप के पास दमोह में एम. वाय.एल. आर्गेनिक संस्था दमोह के द्वारा स्किल डेवलपमेंट कैरियर काउंसलिंग गाइडेंस एवं हेल्थ वेलनेस कार्यक्रम के माध्यम से एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सक्सेसफुल और अन सक्सेसफुल पर छात्र छात्राओं बेरोजगार युवाओं को ट्रेनिंग दी गई जिसमें जिले दमोह सहित अन्य जिलों सागर, जबलपुर, छतरपुर के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश से आए मोटिवेसनल स्पीकर इंटर प्यूनियर मान टी.एस.धीमान ने वर्तमान में सफल लोगों की आदतों और असफल लोगों की आदतों पर विस्तार से जानकारी दी जिसमें सफल इंसान हमेशा अच्छी सोच के साथ काम करते है साथ ही उनकी दिनचर्या, प्लानिंग , परिणाम, एक दिशा में निरंतर कार्य करना, सही मार्गदर्शन, मार्केट का ज्ञान होना, समय का प्रबंधन, पैसे का प्रबंधन, रिक्स लेना, कठोर मेहनत करना और लक्ष्य का ध्यान रखना, प्रत्येक काठिनाईयों का सामना करना असफलता के बाद भी सफलता की संभावनाओं को तलाश करना किसी से ईर्ष्या नहीं करना, लोगो की मदद, करना दया करना अपने व्यक्तित्व विकास को निखारना हमेशा खुश रहना चाहे परिस्थित कैसी भी हो, विश्वास के साथ किए गए काम को सफलता के पैदान तक ले जाना आदि कार्य सफल लोगों के द्वारा किए जाते है जबकि असफल लोग इन सब बातों का ध्यान नहीं रखते इसलिए कभी सफलता हासिल नहीं कर पाते यही कारण है कि आज की युवा पीढ़ी जिसमें स्टूडेंट्स मोबाइल, लैपटॉप,टी वी के साथ ही व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्यूटर, टेलीग्राम यूट्यूब आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपना बहुमूल्य समय लगाकर अपने आप को बर्बाद कर रहे है और स्वयं को पढ़ा लिखा बेरोजगार बता रहे है हमे जीवन में सफल होना है तो छोटी छोटी आदतों में सुधार करना होगा ज्यादा कुछ बड़ा करने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम में उपस्थित इंटर प्यूनियर ट्रेनर अभिनीत साहू, विजय कुमार हनुमत देवकुंदन, शैलेन्द्रसिंह ठाकुर सहित हेल्थ कोच जागेश्वर सिंह लोधी, सतीश पवार, छत्रपालसिंह लोधी, सानू गुप्ता शाहिद खान, नारायण अहिरवार, आकाश अहिरवार राजीव पांडे, कृष्णा साहू, जिया ठाकुर, नर्सिंग ऑफिसर आराधना वाल्टर, रोशनी अहिरवार, मनीषा दहायत, ज्योति विश्वकर्मा, डॉ. गुलजार सिंह, भारती ठाकुर गोविंदा अहिरवार, सत्यम अहिरवार सहित अनेक स्टूडेंट्स वा हेल्थ कोच की उपस्थिति रही।



