मध्य प्रदेश

योग समिति ने कक्षा संचालित करने हेतु जगह उपलब्ध कराने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । योग समिति अध्यक्ष संतोष कंडया के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा एसडीएम सौरभ मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर योग कक्षा संचालित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर बेगमगंज में 2014 से ही योग गुरुओं के द्वारा नियमित योगा कराया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में योगी उपस्थित होते है। लेकिन एक निश्चित स्थान न होने के कारण योग कक्षा के लिए परेशानी होती है एवं खुले मैदान में ही योग करना पड़ता है जिससे वर्षा, एवं शीत ऋतु में अधिक परेशानी होती है। इसलिए योग भवन हेतु भूमि उपलब्ध कराई जाए जिससे योग सीखने वालों को परेशानी ना हो।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से संतोष कुमार कन्डया अध्यक्ष योग समिति, दशरथ सिंह ठाकुर ब्लॉक योग प्रभारी, कल्लू सिंह लोधी योग गुरु, राजेश साहू , सीताराम लोधी, मिट्ठू लाल प्रजापति, अमरसिंह, रामगोपाल सिंह, शैतान साहू, जगदीश सिंह, महेंद्र कुमार जैन, संतोष अवस्थी, गोपाल सराठे सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Related Articles

Back to top button