मध्य प्रदेशहेल्थ

एसडीएम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर यूनानी चिकित्सालय हेतु भूमि का स्थल निरीक्षण किया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें स्वास्थ्य कर्मियों को कम करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए साथ ही महिला नसबंदी कैंप की सुविधा महिलाओं को उपलब्ध हो सके इसी को लेकर एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर महिला नसबंदी कैंप उपरांत महिलाओं को दी जा रही सुविधा का निरीक्षण किया और ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नितिन तोमर को आवश्यक निर्देश दिए। दोपहर 4 बजे इमरजेंसी डॉक्टर की उपलब्धता के बारे में वार्ड में भर्ती मरीजों से जानकारी ली जनरल वार्ड, डिलेवरी वार्ड का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा तथा भर्ती मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। अग्नीशमन यंत्र, एम्बुलेंस की स्थिति, चिकित्सकों के आवास के साथ-साथ शासकीय यूनानी चिकित्सालय हेतु चयनित भूमि का स्थल निरिक्षण कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने हेतु विचार स्वास्थ्य विभाग की टीम से विचार विमर्श किया गया। सिविल अस्पताल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा के मॉनिटर का निरीक्षण कर कैमरो के सही काम करने की दिशा को देखा जाकर और बेहतर सुविधाएं किस तरह से मरीजों को दी जा सकती हैं इसके बारे में मंत्रणा की गई।
निरीक्षण के दौरान सीबीएमओ डॉ. नितिन तोमर, डा. संदीप यादव, लेखापाल सुनील कुमार राय, बीपीएम जयसिंह, पुष्पा शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button