मध्य प्रदेशहेल्थ
निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट द्वारा गौरझामर मे 27 नवम्वर को एक दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे आँखों की समस्त प्रकार की जांचे निःशुल्क की जावेगी
शिविर 27 नवंबर 2024, बुधवार को निर्धारित समय सुबह 9:30 से दोपहर 1 बजे तक पुराना बस स्टैंड स्थित डॉ.डी सिंह जी की अस्पताल के बाजू में लगेगा पंजीयन के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लाये। ऑपरेशन की स्थिति में ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा वह भी चित्रकोट हॉस्पिटल में रहना, आना, जाना, खाना फ्री रहेगा।



