मध्य प्रदेशराजनीति

नगर एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चयन के लिए बूथ अध्यक्षों ने दिए परामर्श

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। भाजपा संगठन पर्व के तृतीय चरण के अंतर्गत नगर और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के चयन के लिए दशहरा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 88 बूथ अध्यक्षों ने पर्यवेक्षकों को लिखित परामर्श दिया।
ग्रामीण मंडल के पर्यवेक्षक और भाजपा जिला कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर एवं नगर मंडल पर्यवेक्षक सीमा चौहान ने बूथ अध्यक्षों से मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामों का पैनल मांगा। परामर्श गोपनीयता के साथ बंद लिफाफे में रायसेन संगठन के माध्यम से प्रदेश कार्यालय भेजे जाएंगे।
पर्यवेक्षकों ने बताया कि मंडल अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 35 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए, उसकी छवि साफ-सुथरी होनी चाहिए, और वह दो बार का सक्रिय सदस्य होना चाहिए।
पर्यवेक्षकों ने यह भी आश्वासन दिया कि बूथ अध्यक्षों की गोपनीयता पूरी तरह से संरक्षित रहेगी। मंडल अध्यक्ष चयन का अंतिम निर्णय संगठन द्वारा लिया जाएगा।
बैठक में बूथ अध्यक्षों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग्य नेतृत्व के चयन के लिए परामर्श दिया। इस दौरान भाजपा की पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का परिचय मिला।

Related Articles

Back to top button