आशीष चौरसिया के मंडल अध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन एवं जिला पर्यवेक्षक लता ऐलकर की सहमति से आशीष चौरसिया को उमरियापान भाजपा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। आशीष चौरसिया के मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने से उमरियापान क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने बधाई दी । भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि आशीष चौरसिया के मंडल अध्यक्ष बनने से भाजपा पार्टी के नेतृत्व में केवल संगठनात्मक मजबूती पाएगी, बल्कि समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनाएगी । आशीष चौरसिया के भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, विजय दुबे, जिला पंचायत सदस्य कविता राय, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, पंकज राय, संतोष दुबे, जयप्रकाश चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविन्द सिंह, राकेश त्रिपाठी, अमित राय, अनिल सिंह बागरी, जयपाल सिंह, जितेन्द्र अरोरा, अश्वनी शुक्ला, शैंकी चौरसिया, राकेश दाहिया, जगमोहन चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, दिन्नू गुप्ता, प्रमोद असाटी, संदीप सोनी, सोमनाथ पटेल, नंदू नामदेव, नरेश जायसवाल, मुन्नू गौतम, अशोक चौरसिया, जगन्नाथ माझी, अनूप चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया आदि ने आशीष चौरसिया के मंडल अध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित की।



