पंचायतों में ऑडिट के नाम पर हजारों रुपये की अवैध वसूली कर रहे ऑडिटर
सिलवानी । जनपद पंचायत सिलवानी में इन दिनों ग्राम पंचायतों में ऑडिट के नाम पर हजारों रुपये की अवैध वसूली ऑडिटर के एजेंटों द्वारा की जा रही है।
नियमानुसार ऑडिटर को ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंचकर ग्राम पंचायत के लेखा जोखा और रिकॉर्ड का ऑडिट करना है, परंतु ऑडिटर महोदय जनपद पंचायत के कार्यालय में ही बैठकर ग्राम पंचायतों का ऑडिट के कार्य को सेवा शुल्क लेकर अंजाम दे रहे है।
ग्राम पंचायत के सचिवों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ऑडिट के नाम पर 5 से 6 हजार रुपए लिए जा रहे है। राशि नहीं देने पर कई ऑडिट आक्षेप लगा दिए जाते है। वही जनपद पंचायत कार्यालय में समस्त रिकॉर्ड बुलाया जा रहा है।
इस संबंध में ऑडिटर आकाश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश अनुसार ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंचकर तीन दिन में एक ग्राम पंचायत का ऑडिट करना है। परन्तु समय कम होने के कारण जनपद पंचायत मुख्यालय पर प्रतिदिन एक ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड को बुलाकर ऑडिट किया जा रहा है।



