मध्य प्रदेश

आदिवासी गांव बरकौटी खुर्द एक हफ्ते से अंधकारमय, शासन कहां है

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । एक ओर शासन गरीब आदिवासियो को जनहितैषी नयी नयी योजनाये लाकर उन्हे राष्ट्र की मुख्यधारा मे जोडने के प्रयास कर रहा है उनके घरो मे उजाला हो पीने का पानी व खाने को पर्याप्त खाद्यान्न हो घरो मे मुफ्त सौर ऊर्जा प्लेटे लगाकर उनके घरो को रोशन कर रहा है दूसरी तरफ मप्र विधुत वितरण कम्पनी उनके घरो मे घोर अंधकार कर आदिवासियो के जीवन के साथ खिलवाड कर रही हैं सागर जिले की देवरी विधान सभा व केसली तहसील का अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव बरकौटी खुर्द विगत करीब एक सप्ताह से विधुत विहीन पडा अंधकार के साये मे जीवन काटने को विवश है। मप्र पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी लिमिटेड की घोर लापरवाहीं मनमानी व अनियमितताओ के कारण ग्राम के लोग अंधकार मे है क्या मप्र की डॉ. मोहन सरकार इस ओर ध्यान देगी।

Related Articles

Back to top button