मध्य प्रदेश

पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए 8 बस हुई रवाना

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खजुराहो आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है क्योंकि उनके द्वारा केन बेतवा परियोजना का शुभारंभ किया जा रहा है। जिससे हजारों किसानों को लाभ मिलेगा ।
मंगलवार को एसडीएम सौरभ मिश्रा एवं तहसीलदार एसआर देशमुख, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कृष्णकान्त शर्मा, सीईओ आशीष जोशी के द्वारा नगरीय क्षेत्र से एक बस एवं ग्रामीण अंचल से 7 बसों में सवार होकर करीब 3 सौ लोगों को हरी झंडी दिखाकर खुजराहो के लिए रवाना किया गया ।

Related Articles

Back to top button