अखिल भारतीय ओबीसी महासभा एससी एसटी संयुक्त मोर्चा के द्वारा राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
सिहोरा। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा को ज्ञापन सौंपा, मांग मांग रखी कि गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न संविधान निर्माता शोषित वंचित दलित पिछड़ो के मसीहा के खिलाफ जो अपमान जनक टिपण्णी की थी। इसकी निष्पक्ष जाँच कराई जाएं। एवं गृहमंत्री के पद से इस्तीफा लेकर उन्हें बर्खास्त किया जाएं ।
ज्ञापन सौंपते समय सिहोरा ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी के नेतृत्व में प्रदेश महासचिव डां विनोद, जिलाध्यक्ष छोटे पटैल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामराज पटैल के मार्गदर्शन व उपस्थिति में किया गया। साथ ही दिलीप पटैल विधानसभा अध्यक्ष, संत कुमार ब्लॉक सचिव, सुनील विश्कर्मा युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष, बीरेंद्र कुमार ब्लॉक सचिव, संदीप सेक्टर अध्यक्ष, राजकुमार पटैल, डां अनुज पटैल, के साथ बबीता गोटिया, राजू चौधरी, प्रमोद चौधरी, ओम समृद्ध भीम परिवार शामिल हुए। बाबा साहेब के दोषियों के ऊपर कठोर कार्यवाही करने की मांग भी रखी।



