मध्य प्रदेश

राजा दिग्विजय सिंह एवं मयंक सिंघई भामाशाह सम्मान से पुरस्कृत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सेवा भारती संस्थान द्वारा विदिशा में विभाग स्तरीय किशोरी बालिकाओं के विकास एवं संस्कार विषय पर आयोजित कार्यक्रम में ए सेंथिल कुमार अखिल भारतीय सेवा प्रमुख एवं राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल तथा विदिशा के प्रभारी मंत्री लखन पटेल की उपस्थिति में बेगमगंज के जिला पंचायत सदस्य बड़े राजा दिग्विजय सिंह यादव तथा समाजसेवी मयंक सिंघई को भामाशाह सम्मान से पुरस्कृत किया ।
बेगमगंज की सेवा भारती के सचिव बद्री विशाल गुप्ता अधिवक्ता एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन अधिवक्ता उपस्थित रहे साथ में बेगमगंज से करीब 50 किशोर बालिकाएं उपस्थिति रही। प्रेरणा स्रोत सेवा भारती के जिला समन्वयक रंजीत धुर्वे रहे।

Related Articles

Back to top button