मध्य प्रदेश
शिक्षक कर रहे प्रेरणादायक कार्य विद्यार्थियों का हो रहा भला

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय स्कूलों के शिक्षक शीत लहर को देखते हुए शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए गर्म कपड़ों का इंतेजाम कर रहे हैं कोई किसी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में तो कोई बच्चों के जन्मदिन के उपलक्ष में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए यह प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में शास. प्राथमिक शाला जरूआ में शिक्षक लालसाहब आठ्या द्वारा स्कूल के बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया सभी बच्चे स्वेटर पाकर बहुत खुश नजर आए शिक्षिका जिज्ञासा भार्गव एवं अभिभावकों ने इस सराहनीय कार्य पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।



