मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मदिर साईखेडा में छात्र छात्राऔ को स्कूल गणवेश स्वेटर प्रदान किये

क्षत्राणी कर्णी सेना इकाई जिला नरसिंहपुर टीम द्वारा मकंर संक्राति के उपलक्ष्य में आयोजन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । 28 दिसम्बर 2024 शनिवार को सरस्वती शिशु मदिर साईखेडा में आयोजित कार्यक्रम में भारत माता का पूजन अर्चन कर कर्णी सेना की जिला अध्यक्ष स्नेहासिंह राजपूत, सचिव रागिनी राजपूत जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुदीपा शशिपाल सिंह, गाडरवारा अध्यक्ष डा प्रियंका निशांत सिंह, गाडरवारा उपाध्याक्ष कमला राजपूत, जिला मीडीया प्रभारी रूचिराज सिंह राजपूत एवं टीम एवं भागवती खेमरिया, विनीता स्थापक, पूर्णिमा तोमर, परवीन बी, ज्योति नाथ, प्रियंका मेहरा, जन भागीदारी समिति शासकीय महाविध्यालय साईखेडा अध्यक्ष राकेश खेमरिया, प्राचार्य सुनील स्थापक प्रदीप द्ववेदी, राजेन्द्र वर्मा, रामविलास विश्वकर्मा, दिनेश अग्रवाल आदि की उपस्थिति में समस्त प्राथमिक विभाग के छात्र-छात्राओं को स्वेटर प्रदान किए । क्षत्राणी कर्णी सेना जिला अध्यक्ष ने भैया बहिनों को सम्बोधित करते हुए एक अच्छे संस्कारवान पढ़ने में अव्वल ओर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छे खिलाड़ी बनने का आग्रह किया। सुदीपा सिंह उपाध्यक्ष कर्णीसेना गाडरवारा ने आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़े होकर समाज ओर देश सेवा करने का आग्रह किया गाडरवारा कर्णी सेना अध्यक्ष डॉ प्रियंका निशांत राजपूत ने भी कविता चित्रकला रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेकर कला के क्षेत्र में आगे बढ़ ना चाहिए। राकेश खेमरिया ने सभी आमंत्रित कर्णी सेना परिवार का आत्मीय स्वागत करते हुए स्वागत भाषण में कहा कि आप सबने मिलकर गरीब छात्र छात्राओं को शीतकालीन आवश्यकता को ध्यान में रखकर स्कूल गणवेश स्वेटर प्रदान किया इसके लिए आपका हृदय से अभिनंदन एवं करते हुए आभार जताया।

Related Articles

Back to top button