अखिल भारतीय चौरसिया समाज का विशाल युवक युवती परिचय सम्मेलन 5 जनवरी को भोपाल में

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । चौरसिया समाज व्दारा अखिल भारतीय स्तर का विशाल युवक युवती परिचय सम्मेलन अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली मध्यप्रदेश के पावन सहयोग व तत्वावधान मे आगामी 5 जनवरी 2025 को गुफामंदिर भोपाल मे आयोजित किया जा रहा है। अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की, प्रदेश महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष जीवेश चौरसिया, प्रदेश इकाई के संगठन मंत्री कुंदन लाल चौरसिया पत्रकार सहित सभी राष्टीय व प्रदेश पदाधिकारियो ने इस विशाल युवक युवती परिचय सम्मेलन को सफल बनाने हेतु पूरे भारत वर्ष के चौरसिया परिवारो एवं सभी सामाजिक घटको बरई तम्बोली आदि को सपरिवार अपने विवाह योग्य लडका लडकियो को सम्मेलन मे उत्साह पूर्वक लाने व उनका मंच के माध्यम से परिचय कराने का अनुरोध किया है। नववर्ष के मौके पर आयोजित इस विशाल चौरसिया समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन को पूर्व की भांति सफलता प्रदान करने के लिए कुंदनलाल चौरसिया निर्मोही ने सागर, गौरझामर, दमोह, गढाकोटा, बलेह, पथरिया, छपरा, रहली, देवरी, सहजपुर, केसली, नन्ही देवरी, पीपरवानी, बरकौटी, खुरई, शाहगढ, पालीपान, टीकमगढ, बंडा, नरयावली सहित सभी जगहो मे निवास रत चौरसिया परिवारों से आवश्यक रुप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।



