मंगेली पंचायत में जनकल्याण शिविर आमजनता के आवेदनों में हो रही कार्यवाही

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिले भर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत 15 दिसम्बर से 26 जनवरी तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं । इसी क्रम जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की विभिन्न पंचायतों में शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत मंगेली में गुरुवार को जनकल्याण शिविर का आयोजन हुआ। जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। रोजगार सहायक अंकित पाण्डेय ने बताया कि शिविर में 64 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिसमें पेंशन, खाद्यान्न विभाग,समग्र के आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त राजस्व, आयुष्मान योजना, महिला बाल विकास, संबल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन पत्र दर्ज किए गए। शिविर में पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र दर्ज कराकर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में सीईओ यजुवेंद्र कोरी द्वारा आवेदनों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में सरपंच संजय दहायत, उप सरपंच विराट पाण्डेय, सचिव मनीष रंजन मिश्रा, रोजगार सहायक अंकित पाण्डेय उपस्थित रहें।



