मध्य प्रदेश

सहायक उपनिरीक्षक आनंद पांडे सेवानिवृत्त

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र के सुनारखेड़ा निवासी आनंद पांडे पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक पद से अपनी 35 सालों की सेवा पूरी कर सेवानिवृत हुए। सिवनी जिला थाना किंदरई में सहायक उपनिरीक्षक पद पर अच्छे काम के कारण पूरा क्षेत्र में उनको दादा कहकर बुलाया जाता था। आनंद पांडे सुनारखेड़ा के अनिल पांडे वरिष्ठ भाजपा नेता के बड़े भाई है । पूरा क्षेत्र उनकी अच्छे कार्यों की प्रशंसा करते थे। आनंद पांडे ने बताया कि मेरे थाना किंदरई में लगभग 6 साल 10 महीने ड्यूटी किया। एक ही थाना में इतने साल रहना बहुत बड़ा काम है। लोगों के प्रेम और स्नेह से ही संभव हो सका है।

Related Articles

Back to top button