ठेकेदार के हौसले बुलंद, कॉलेज बिल्डिंग में गुणवत्ता हीन मटेरियल से हो रहा निर्माण कार्य

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय स्लीमनाबाद को क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे के प्रयासों से एक विशाल भवन स्वीकृत है और निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ता हीन मटेरियल से निर्माण कार्य किया जा रहा है। रेत में पूरी तरह मिट्टी मिक्स है बीम कालम में डस्ट मिलकर पूरे भवन को बनाया जा रहा है आश्चर्य ये है कि निर्माण एजेंसी पी यू आई जिसने टेंडर ठेकेदार को दे रखा है उसकी मनमानी चरम सीमा पर है। जब इस संबंध में ठेकेदार से फोन पर संपर्क किया गया ठेकेदार को काम सही करने का मार्गदर्शन दिया गया साथ ही कहा गया कि अगर काम में सुधार नहीं होगा तो ये निर्माण कार्य की जानकारी जिला कलेक्टर को दी जाएगी। जिस पर ठेकेदार भड़क उठे उन्होंने कहा कि आपको जहाँ शिकायत करना वहाँ कर दो निर्माण कार्य ऐसा ही होगा। आखिर एक ठेकेदार के हौसले इतने बुलंद क्यों निर्माण में कोताही बरतने के बाद भी निर्माण एजेंसी मूक दर्शक बनकर सब कुछ देख रही है । इस पूरे मामले को लेकर पी यू आई के ए ई से बात की गई उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा उस सारे मटेरियल को रिजेक्ट किया गया है। सवाल ये उठता है कि जब विभाग के उच्च अधिकारी द्वारा मटेरियल को रिजेक्ट कर दिया गया है तो फिर निर्माण कार्य उसी मटेरियल से क्यों किया जा रहा है ।
इस संबंध में महेंद्र कुमार एई कटनी का कहना है कि ये पूरा मामला मेरे संज्ञान में है मैने सब इंजीनियर को भेज कर रिपोर्ट मंगवाई थी मिट्टी मिक्स रेत से कार्य करने के लिए ठेकेदार को नोटिस भी दिया जाएगा फिलहाल वहां पड़े गुणवत्ता हीन मटेरियल को रिजेक्ट कर दिया गया है फिर भी अगर ठेकेदार के द्वारा कार्य किया जा रहा है तो में स्वयं जाकर इसकी जांच करूंगा।



