विहिप बजरंग दल ने स्कूली छात्रों को किया जागरूक, नशा नर्क का द्वार है नशा मुक्ति के बताए फायदे

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विहिप बजरंग दल समाज के प्रत्येक क्षेत्र में काम करता है समाज के किसी भी कार्यक्रम में चाहे वो सामाजिक हो धार्मिक हो या फिर सांस्कृतिक हो सभी कार्यक्रमों में अपनी अहम भूमिका संगठन की होती है। इसी तारतम्य में विगत दिवस विहिप बजरंग दल ने स्लीमनाबाद के तेवरी स्कूल पहुंचकर छात्रों से बातचीत की छात्रों को नशा न करने के लिए जागरूक किया साथ ही समाज को जागरूक करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया गया। जिला मंत्री राहुल दुबे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश के भविष्य है आप के हाथों में इस देश की बागडोर है हमारा समाज एक सफल जीवन जिए सफल जीवन में रहकर एक दूसरे की मदद करे गौ वंश की रक्षा करे । समाज नशा मुक्त हो ऐसा प्रयास आप सभी को समाज के लिए करना है साथ ही श्री दुबे ने अनेकानेक कहानियां सुनकर छात्रों का मार्गदर्शन किया । कार्यक्रम के दौरान जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज मिश्रा, जिला धर्म प्रचार प्रमुख दीपक मिश्रा, मोहित राजपूत, प्रतीक यादव स्कूल के स्टाफ सहित छात्रों की मौजूदगी रही।


