मकरसंक्रांति पर गौरझामर मे बरमान जाने वाले पदयात्रियो की सेवार्थ लगेगा विशाल 13वां लंगर

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पुनीत पावन पर्व पर मां नर्मदा सेवा संघ गौरझामर व्दारा चतुर्थ दिवसीय 13वां विशाल भोज भंडारे का आयोजन किया गया है।
उल्लेखनीय है की मकर संक्रांति पर पुण्य सलिला मां नर्मदा नदी बृम्हाण्ड घाट बरमान मे लगने वाले पारम्परिक धार्मिक मेले मे पर्व स्नान बुढकी लगाने सागर जिला एवं आपपास के अन्य सीमावर्ती जिलो के गांवगांव से प्रतिवर्ष हजारो की संख्या मे नर-नारी बच्चे बूढे सभी श्रृध्दालुजन जपतप की भक्ति भावना के साथ गौरझामर होते हुए पैदल बरमान की कठिन यात्रा करते है ऐसे तपस्वियों को गौरझामर के मां नर्मदा सेवा संघ व्दारा उन्हे पवित्र भोजन पानी चाय नाश्ता डाक्टर दवाईयो अलाव गरम कपडो के साथ ठहरने की निशुल्क उत्तम व्यवस्था की जाती है पैदल व वाहनो से बरमान जाने वाले तीर्थ यात्रियो को भर पेट भोजन कराने के उपरांत जो आत्मतृप्ति का पुण्य लाभ प्राप्त होता है वह अवर्णनीय है। मां नर्मदा सेवा संघ का पावन प्रयास निश्चित ही अनुकरणीय व स्तुत्य है बता दे की इस नेक कार्य मे आसपास के गांव व गौरझामर के अनेको दान वीरो के अक्षत से यह सेवा संस्थान संचालित होता है भंडारा लंगर 11 जनबरी से आरम्भ होकर 14 जनबरी तक सेवार्थ उपलब्ध रहेगा इस वर्ष ओवर बृज निर्माण के चलते स्थान परिवर्तित कर चरगुआ चौराहो से थोडे आगे फोरलाइन 44 पर ही भंडारे की पूर्वत व्यवस्था की गई है।


