लिव इन पार्टनर की हत्या कर किराए के मकान में 9 माह फ्रिज में रखा शव

मार्च में महिला की हत्या कर खाली कर दिया घर
देवास । किराए के मकान में अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव फ्रीज में रख दिया। युवक ने मार्च में हत्या के बाद मकान खाली भी कर दिया। पर फ्रीज सहित कुछ काम का सामान बाद में ले जाने की बात कहकर मकान मालिक को गुमराह करता रहा। शुक्रवार को मकान मालिक ने दूसरे किराएदार को इसे दे दिया। बदबू के बाद फ्रिज खोला तो उसमें 9 महीने पुराना शव मिला। पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर आरोपी संजय पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी पहले से राजस्थान की जेल में है।
देवास के वृंदावन धाम कॉलोनी में इंदौर निवासी धीरेंद्र श्रीवास्तव का मकान है। यहां दो किरायेदार रहते थे। एक किरायेदार ने मार्च 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन दो रूम में कुछ सामान पड़ा रहा। दूसरे किरायेदार ने बदबू के बाद रूम का ताला तोड़ा तो बदबू आ रही थी। फ्रीज खोला तो उससे महिला का शव मिला। मौलाना (विक्रम नगर) जिला उज्जैन निवासी आरोपी संजय पाटीदार ने जुलाई-2023 में मकान किराए पर लिया और मार्च 2024 में खाली कर दिया। बीच-बीच में संजय यहां आता भी रहा।
आरोपी संजय को उज्जैन से गिरफ्तार कर पुलिस देवास लाई। वह शादीशुदा है और 5 साल से प्रतिभा के साथ लिव इन में था। जनवरी में प्रतिभा के शादी के दबाव बनाने पर मार्च में उसकी हत्या कर दी।
मकान के दूसरे हिस्से में एक हिस्से में 6 माह पहले बलवीर सिंह परिवार के साथ रहने आऐ। बलवीर दोनों कमरे भी किराए से लेना चाहते थे इसलिए बलवीर ने मकान मालिक से बात की। संजय के सामान नहीं ले जाने पर मकान मालिक की सहमति से बलवीर ने कमरे का ताला तोड़ा और शुक्रवार सुबह परिवार के साथ रूम की सफाई करने लगे तभी मामले का खुलासा हुआ। मकान को सील कर दिया है।



