पर्यावरण

धूप खिलते ही सर्दी का असर हुआ कम, स्कूल बच्चों को मिली राहत

सिलवानी । अंचल में रविवार सोमवार को धूप खिली, जिससे लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। दिनभर मौसम साफ होने व धूप निकलने से तापमान में उछाल आया। अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस का जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। आज लोगों ने धूप में बैठकर सर्दी से बचाव किया और राहत की सांस ली। पिछले कुछ दिनों से कोहरा से लोग परेशान थे।
रविवार सोमवार को सुबह से ही धूप निकली। जिससे अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस हो गया। रविवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। जिससे रविवार रात में गत रात्रि की तुलना में सर्दी का असर कम रहा।

Related Articles

Back to top button