गौरझामर में नेत्र रोगियो निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर एवं आसपास के गांव के लोगो को आंखो की रोग सम्बन्धी समस्याओ के समाधान हेतु जनहित मे प्रत्येक माह की तरह इस बार भी सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के सौजन्य से एक दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे आँखों की समस्त प्रकार की जांचे निःशुल्क की जावेगी।
उक्त नेत्र शिविर हर माह की भांति 27 तारीख को यानी आगामी दिनाँक 27 जनवरी 2025, सोमवार को समय सुबह 9:30 से दोपहर 1 बजे तक
स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित डॉ.डी सिंह जी की अस्पताल के बाजू में मेन रोड के पास गौरझामर में आयोजित है।
नेत्र रोगी आंखो की जांच हेतु प्रमाण स्वरुप पंजीयन के लिए अपने अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ मे अवश्य लाये। बता दें की ऑपरेशन की स्थिति में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट मे ऑपरेशन निःशुल्क किया जाता है इसके लिए चित्रकूट अस्पताल में रहना, आना, जाना, खाना फ्री रहता है चयनित नेत्रों रोगियो को चित्रकूट ले जाने के लिए गौरझामर मे अस्पताल की ओर से बस उपलब्ध रहती है।



