मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत वार्ड 15 में आयोजित शिविर में पहुंचे पूर्व मंत्री
सिलवानी। वार्ड क्रमांक 15 में मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत एक महत्वपूर्ण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपालसिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मूकेश राय ने विशेष रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का फूल मालाओं से वार्ड 15 के पार्षद प्रदीप कुशवाहा ने स्वागत किया गया। उपस्थित जन मानस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामपालसिंह ने कहा कि
मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिविरों का अयोजन किया जा रहा है। शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए स्थानीय निवासियों को मार्गदर्शन और सहायता दी जा रही है।
पूर्व मंत्री कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना भाजपा केन्द्र एवं राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण लाभ मिल रहे हैं।
उन्होंने स्थानीय निवासियों से आग्रह किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने अधिकारों को जानकर विकास में भागीदार बनें।
शिविर में उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और उनके आवेदन प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी भी प्रदान की गई। पूर्व मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे सभी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन में तत्परता दिखाएं ताकि लाभार्थियों को समय पर मदद मिल सके।
इस शिविर का आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, लखन मेहरा, बाबू ठाकुर, देवी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सलीम काजी, गिरजीश चौरसिया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मूकेश राय, हरिसेवक साहू, जयबाबू जैन, तुलसी यादव, रघुवीर साहू इलेक्ट्रिकल्स, पुनीत समैया, शरद मतांबर, संजीव जेके, जय यादव नगर परिषद सीएमओ ऋषिकांत यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



