मध्य प्रदेश

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आवश्यक : रामपालसिंह

वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
सिलवानी । तहसील के ग्राम सियरमऊ में स्व. प्रीति शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का वार्षिक उत्सव समारोह स्कूल के प्रागंण में सम्पन्न हुआ। जिसमे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थितो का मनमोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, नाटिका व देशभक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपालसिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, विभाग समन्वयक दीपक चंदवा, शिक्षा समिति के सचिव अरविंद शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश खरे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मोहन नागर ने अभिभावकों से आग्रह किया वे जनजाति क्षेत्र में विद्या भारती द्वारा संचालित प्रकल्पों में सहयोगी बनें ।
मुख्य अतिथि रामपालसिंह ने बच्चों द्वारा नृत्य व नाटकों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहद आवश्यक है। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों व उनके अभिभावकों को मोबाइल के सही और गलत उपयोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने की प्रेरणा दी। वार्षिक उत्सव आयोजन में ग्राम सियरमऊ के सरपंच प्रतिनिधि मनोहर रजक, विक्रम शाह, जनपद सदस्य बड़ेलाल, दीनबंधु तिवारी, रामकुमार घोषी, लखन साहू, राघवेंद्र राजपूत के साथ स्थानीय पदाधिकारीगण शिक्षक गण के साथ छात्रों की अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया ।
इस श्रेष्ठ आयोजन के पीछे आचार्य-दीदीयों के द्वारा अनेक सप्ताह की गई तैयारियॉं है । इस सफल सुन्दर आयोजन के लिये पूरे विद्यालय परिवार को बधाईयाँ ।

Related Articles

Back to top button