अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की विशेष बैठक संपन्न

सिलवानी । अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल महाकौशल एवं मध्य भारत प्रांत की विशेष बैठक ग्राम पंचायत आमापानी अंतर्गत खेदा पहाड़ी में संपन्न हुई जिसमें महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं समीक्षा की गयी।
.प्रयागराज कुंभ प्रस्थान की योजना बनाई गई। एवं केसली में आगामी 6 फरवरी को से होने वाली श्री मद्भागवत पूज्य गुरुदेव प्रभू नागर जी की कथा में सेवा कार्य की जवाबदारी कार्यकर्ता बंधुओं को सौंपी गई।
वनांचल में धर्म परिवर्तन एवं लव-जिहाद, वामपंथ रोकथाम के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए।
किसान परिषद, मजदूर परिषद की सूची संधारण की जबावदारी सौंपी गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित गुलाबसिंह घोषी धर्म प्रसार प्रमुख, सत्यनारायण दुबे बुंदेलखंड समिति प्रमुख, अर्जुन लोधी अध्यक्ष,एवं राष्ट्रीय बजरंग दल से -संजय खरे जिला अध्यक्ष, मिहीलाल लोधी जिला महासचिव, राजू पटेल तहसील अध्यक्ष केसली, कमल राजपूत तहसील सुरक्षा प्रमुख, केशव सिंह सुल्तानगंज, राजेन्द्र साहू मीडिया प्रभारी, राजेश ठाकुर सुल्तानपु, धर्मेंद्र यादव, गोविंद ठाकुर, रामवावू, राजकुमार बलराम सिंह रामबाबू, सहित कर्मठ कार्यकर्ता बंधुओं ने उपस्थिति रखी।



