धार्मिकमध्य प्रदेश

परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राम्हण समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

उमरियापान में गूंजे जय जय परसराम के जयकारे
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । जगत के पालनहार श्री नारायण के छठवें अवतार भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में उमरियापान सहित ग्रामीण अंचलों के ब्राम्हण समाज बड़ी माई मंदिर उमरियापान में एकत्रित होकर भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव के उपलक्ष में शाम 4:00 से बड़ी माई मंदिर उमरियापान से ब्राम्हण समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा ढोल नगाड़ों, डीजे के साथ शोभा यात्रा प्रारंभ की गई शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकियां, हनुमान जी एवं श्री राम दरबार स्वरूपों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। चल समारोह बड़ी माई मंदिर से झंडा चौक, सन्यासी बाबा, अथैया मोहल्ला, सोनी मोहल्ला, कटरा बाजार, अंधेरी बाग एवं न्यू बस स्टैंड से होते हुए शोभा यात्रा का समापन बड़ी माई मंदिर उमरियापान में हुआ । समापन अवसर के पश्चात प्रसाद वितरण एवं क्षेत्र से आए ब्राह्मणों के भोजन की व्यवस्था स्थानीय ब्राम्हण समाज द्वारा की गई जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधुओं द्वारा भोजन किया गया । शोभायात्रा में विजय दुबे, पद्मेश गौतम, अश्विनी शुक्ला,वीरेंद्र गर्ग, ललित गौतम, संतोष त्रिपाठी, सरपंच अटल ब्यौहार, शैलेंद्र पौराणिक, आनंद मिश्रा, शैलेश बाजपेई, सूर्यकांत त्रिपाठी, राकेश पाठक, पितांबर शुक्ला, जमुना प्रसाद तिवारी, संतोष त्रिपाठी, कमलेश पौराणिक, संजय पांडे, बंटू तिवारी,अनिल मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, संतोष दुबे, प्रमोद गौतम, सचिव सतीश गौतम, अजीत पांडे, अटल बिहारी बाजपेई, रवि अवस्थी, दिलीप बाजपेई, सुशील मिश्रा, मनीष रंजन मिश्रा, मनमोहन मिश्रा, कुलदीप तिवारी, सुजीत बाजपेई, छोटू मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, विवेक मिश्रा, आदित्य दुबे, शैलेंद्र परोहा, विराट पांडे, अजीत पांडे, अजय पांडे, पंकज तिवारी, मुन्नू गौतम,संतोष चौबे आदि क्षेत्र के ब्राम्हण समाज शोभायात्रा में शामिल होकर पूर्ण लाभ अर्जित किया। यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने थाना प्रभारी अनिल काकडे, एएसआई कोदूलाल दाहिया,एएसआई दुबे, एएसआई भरत मार्को, आरक्षक अजय सिंह, योगेश पटेल, योगेन्द्र सिंह राजपूत, आशीष झारिया, शैलेष आदि अपने स्टॉप के साथ मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button