शहनाज़ वानो को सेवानिवृत्त पर दी गई भावभीनी विदाई

रिपोर्टर : बृजेंद्र कुशवाहा
साईंखेड़ा गाडरवारा । शासकीय प्राथमिक शाला मिढ़वानी में पदस्थ सहायक शिक्षिका शहनाज़ वानो के सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर सरपंच विनीता राजेश पटेल, उपसरपंच मनोज पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुरख्या, बीआरसी संदीप स्थापक के साथ समस्त हायर सेकेंडरी स्टाफ, माध्यमिक, प्रायमरी स्टाफ के शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक वेणीशंकर पटेल ने खान मेडम की 39 वर्ष की उल्लेखनीय सेवाओं को रेखांकित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। बीआरसी संदीप ने खान मेडम को शुभकामनाएं देते हुए आगामी कुछ माह बच्चों को मार्गदर्शन देने को कहा। बीईओ प्रतुल इंदुरख्या ने उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर स्थानांतरित शिक्षक शेख जाफर खान, गीता मेहरा, बबीता पचौरी, दीपक सोनी का भी सम्मान किया गया तथा बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी भावभीनी बिदाई दी गई। कार्यक्रम में शिक्षक डीडी वर्मा, राजेश कोरी, परम स्नेही साहू, जीएस मेहरा, बिनोद कुमार दुबे, नीलम सोनी, नेहा रावत, सुनीता शर्मा, अभिलाषा स्थापक,संजय शर्मा, अजीत उपाध्याय, माध्यमिक विद्यालय से प्रशांत पटेल, बबीता ठाकुर, प्राथमिक विद्यालय से सीना ढिमोले, प्राथमिक विद्यालय देवरी से सुरेन्द्र पटेल, सेवानिवृत्त शिक्षक शिवहरि उपाध्याय के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और ग्रामवासी उपस्थित थे।



