खमरिया बागरी में देवी जागरण में लगा भक्तों का जमावड़ा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौंडी के समीपवर्ती ग्राम पंचायत खमरिया बागरी में चल रहे विष्णु पुराण महायज्ञ में कथावाचक धुर्वे जी महाराज वृंदावन से पधारे ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया हैं। बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, पूर्व विधायक दिलीप दुबे ने महायज्ञ स्थल पहुंचकर वृंदावन से पधारे कथावाचक धुर्वे जी महाराज का सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद लिया है। आज शाम 4 बजे राज्यमंत्री प्रतिमा सिंह बागरी का खमरिया बागरी में आगमन होगा ।
रात्रि में देवी जागरण का आयोजन हुआ जिसमें प्रसिद्ध गायिका संजो बघेल ने अपने मनमोहक गानों, झांकी के माध्यम से भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।
इस अवसर पूर्व विधायक दिलीप दुबे, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी, सरपंच अनिल सिंह बागरी, पूर्व सरपंच गणेश साहू, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ठाकुर, शैलेश जैन, राजा चौरसिया, गगन यादव, कपिल बागरी, सुभाष बागरी, अशोक बागरी, प्रताप बागरी, रणदीप बागरी, प्रताप बागरी, रिवांशु बागरी, विनोद बागरी, पियूष बागरी, भानु बागरी, विकास बागरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही है ।

