मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय गौ विज्ञान परीक्षा किशोर वर्ग में बहिन अम्बिका नामदेव एवं बाल वर्ग में सीता पुरोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सिलवानी । राष्ट्रीय गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौ सेवा विभाग द्वारा किया गया। जिसमें बरेली जिले के विभिन्न विद्यालयों से किशोर एवं बाल वर्ग के 50 भैया बहिनों के पंजीयन किये गए थे उनमें से 40 भैया बहिनों ने सहभागिता की थी।
गौ विज्ञान परीक्षा किशोर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर की बहिन अम्बिका नामदेव नामदेव ने प्रथम ब्रैनिक्स पब्लिक स्कूल के भैया शिवांश साहू ने द्वितीय व नैतिक जैन एवं शिशु मंदिर की बहिन पूजा लोधी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बाल वर्ग में माँ शारदा विद्यालय की बहिन सीता पुरोहित ने प्रथम संस्कार वैली विद्यालय की बहिन दिशा रघुवंशी ने द्वितीय एवं माँ शारदा विद्यालय की बहिन शैली यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मध्यभारत प्रान्त की योजना से प्रथम स्थान को 1100 द्वितीय स्थान को 500 एवं तृतीय स्थान प्राप्त भैया बहिनो को 250 रुपये की राशि गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर पुरुष्कार स्वरूप प्रदान की गयी।
उक्त कार्यक्रम में बरेली जिले के जिला कार्यवाह राजेन्द्र सिंह राजपूत एवं गौ सेवा गतिविधि जिला संयोजक राकेश राठी, विद्यालय प्राचार्य मदन रघुवंशी, गजेंद्र रघुवंशी, दुर्गेश रघुवंशी उपस्थित रहे।
इस पूरी परीक्षा का संचालन मयंक लाहौरी प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर सिलवानी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button