मध्य प्रदेश

बसंत पंचमी में गौरा स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देकर लोग हुए मनमुग्ध

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। बसंत पंचमी के अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला गौरा में सुबह 7 से 9 तक पूजन का आयोजन रखा गया । 10:30 से 4:30 तक शिक्षण कार्य और 5 बजे से 9 बजे रात्रि तक बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । बच्चों के शानदार प्रस्तुति देकर लोग मनमुग्ध हो गए।
सभी के मुख से एक ही शब्द निकाला कि आज गौरा शासकीय स्कूल के बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को फेल कर दिया।
कार्यक्रम में आस -पास के सभी करीब दस ग्रामों से नागरिक बंधु अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को गौरवान्वित कर दिया। माताओं की भी संख्या अधिक रही।
उपस्थित मुख्य अतिथि में माइसेम सीमेंट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार तिवारी अध्यक्षता की भूमिका निभाए एवं विद्यालय के संगीत कार्यक्रमों के लिए आहूजा कंपनी का साउंड सिस्टम भेट कर बच्चों को खुशियां प्रदान की । कार्यक्रम का संचालन शाला प्रभारी महेंद्रसिंह ठाकुर ने किया। सभी अतिथि और आम जनता ने शिक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर को भारत रत्न दिलाने की मांग की है। एक ऐसा शिक्षक जिसने अपनी स्वयं की सैलरी और जनप्रतिनिधियों से आम जनता से सहयोग लेकर एक सरकारी स्कूल गौरा को प्राइवेट स्कूलों से भी आगे ले जाकर खड़ा कर दिया है। प्रकाश सिंह बागरी पूर्व जनपद अध्यक्ष, विजय कुमार बागरी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक, प्रशांत राय, ओंकार उपाध्याय, मोती हल्दकार, भीसम लाल तिवारी, संकुल प्राचार्य जसवंत सिंह, जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी रेखा नामदेव एवं भारत नामदेव, अशोक बागरी प्रभारी प्राचार्य, खम्हरिया बागरी अनिल बागरी, प्रवीण बर्मन, अंगद तिवारी, रामप्रकाश विश्वकर्मा, सत्यदेव महोबिया, बृजेश प्रतापसिंह, पुरूषोतमलाल राय (शिक्षक) रेवाप्रसाद बागरी, प्रसन्न खरे, अर्जुन पटेल, विजय राय, शैलेश जैन, बालचंद्र जैन एवं अन्य सभी हजार की संख्या में अपनी उपस्थिति से बच्चों को प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button