मध्य प्रदेश

धरना प्रदर्शन को मिल रहा है भारी जन समर्थन, लेता जा रहा है जनादोंलन का रूप

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। 12 सूत्रिय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन पर बैठे आन्दोलन कारियो को इस समय व्यापक जन समर्थन प्राप्त हो रहा है। धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन लोगो की भारी भीड उमड पडी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रतन सिह सिलारपूर, पूर्व सरपंच औकारसिंह लोधी मढी सहित अनेक लोग धरना प्रदर्शन में शामिल हुए धरना प्रदर्शन की बारह सूत्रीय मांगो मे प्रमुखत यहां के बस स्टेंड के पास स्थित प्राचीन हिन्दु ट्रस्टी श्री दत्तात्रेय मंदिर पर अनाधिकृत रुप से कब्जा कर बैठे लोगो को तत्काल यहां से हटाने उन पर कार्रवाही करने की मांग की गई है। बता दे की ट्रस्टी मंदिर की पूजा हेतु लगाये गये पुजारी पर मंदिर व मंदिर की चलाचल सम्पत्ति का दुरुपयोग करने के आरोप लगाये गये है जिससे मंदिर की अस्मिता प्रभावित होने के कारण मंदिर में श्रृध्दालु दर्शन तक नही कर पा रहे है मंदिर की भूमि पर अवैध निर्माण कर पुजारी व्दारा दुकाने बेचने व किराये पर उठाने, मंदिर सम्पत्ति को खुर्दबुर्द करने के आरोपो के साथ साथ अन्य बारह सूत्रीय मांगो को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button