मध्य प्रदेश

नये भवन के निर्माण हेतु हुई जगह खाली, पुराना भवन जमींदोज

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । प्रतिक्षारत पुराना भवन आखिरकार जेसीबी मशीन से जमींदोज कर दिया गया इस स्थान के रिक्त होने से नवीन भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
बतादें की गौरझामर मे दो पृथक-पृथक कन्या व बालक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है लेकिन दुर्भाग्यवश किसी के पास शासन व्दारा दिये जाने वाले आलीशान हायर सेकेण्डरी भवन नही है अतिरिक्त कक्षो के कारण यहां का बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल वर्तमान मे संचालित है करोडो की लागत से यहां बनने जा रहा कन्या हायर सेकेण्डरी भवन में भी शासन का रूख स्पष्ट नही है यहां भी शासन ने भांजीमार कर नया हायर सेकेण्डरी भवन न देकर यहां के बच्चो को अतिरिक्त कमरो का घुनघुना ही दिया गया है यदि इसके स्थान पर शासन हायर सेकेण्डरी भवन प्रदान करता तो अध्ययन रत छात्राओ को बहुत सी सुविधाये प्राप्त हो जाती। शासन के गौरझामर के साथ सौतेले व्यवहार व पक्षपात पूर्ण रबैये के कारण आज भवन को लेकर छात्र छात्राओ को परेशान होना पड रहा है शासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button