धार्मिक

नौ दिवसीय कालिका पुराण का किया समापन, कन्या भोजन भंडारे का आयोजन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के सिहोरा ब्लॉक अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सरौली में बने सिद्धपीठ माता कालिका धाम में चल रहे थे कालिका पुराण का समापन शनिवार को विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ।
मुख्य संचालन कर रहे बीएल केवट ने बताया कि मां माता कालिका धाम सरौली में 7 फरवरी से 15 फरवरी 2025 को मां कालिका पुराण का आयोजन मुख्य मठाधीश पण्डित रुद्रात शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, हस्तरेखा विशेषयज्ञ, सामुद्रदिक शास्त्रज्ञ, आध्यात्मिक गुरु के सानिध्य में संपन्न की गई। मां माता कालिका पुराण के बाद कन्या भोजन एवं प्रसाद वितरण के साथ विधि विधान द्वारा सम्पन्न कराई गई।
इस आयोजन में प्रधान पुजारी पण्डित उमेश पाठक, मुख्य संचालन बीएल केवट, प्रदीप उर्फ गुड्डू दुबे, जितेन्द्र उर्फ जित्तू श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास पत्रकार का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button