ज्योतिष

शुक्र 02 मार्च 2025 से चलेंगे उल्टी चाल, जानें सभी 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🪐 शुक्र 02 मार्च 2025 से चलेंगे उल्टी चाल, जानें सभी 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव
🔘 HIGHLIGHTS
▪️ 02 मार्च को तड़के 3.22 बजे मीन राशि में वक्री होंगे शुक्र ग्रह
▪️ कीमती धातुओं में अचंभित करने वाले परिणाम सामने आएंगे
▪️ यहां जानिए किस राशि वालों पर इसका कैसा प्रभाव होगा
💫 शुक्र ग्रह के वक्री और मार्गी होने का समय_
आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार, धन-वैभव, ऐश्वर्य और दांपत्य सुख के कारक ग्रह शुक्र 2 मार्च को वक्री होंगे. इस दिन शुक्र देव सुबह 6 बजकर 04 मिनट से उल्टी चाल शुरू करेंगे. इसके बाद 13 अप्रैल को मीन राशि में ही रहकर मार्गी हो जाएंगे. फिर 31 मई तक मीन राशि में मार्गी रहेंगे. इसके बाद 31 मई को 11 बजकर 42 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. यानी कि शुक्र अब उल्‍टी चाल से मीन राशि में चलेंगे। शुक्र ग्रह आत्म-सम्मान, विलासिता, आराम, समृद्धि, वैवाहिक सुख और यौन सुख का प्रतिनिधित्व करता है। शु्क्र के उच्‍च राशि में वक्री होने से उनके शुभ प्रभाव में वृद्धि होगी। शु्क्र का यह गोचर वृषभ और तुला सहित कई राशियों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। देखते हैं शुक्र के वक्री होने से वृषभ और तुला के अलावा किन-किन राशियों को लाभ होगा।
🐑 मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का उल्टी चाल चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है. इस राशि में शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी है और मीन राशि में उल्टी चाल चलकर बारहवें भाव में वक्री होंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर काफी अधिक झुकाव हो सकता है. आपके दोस्तों का पूरा साथ मिल सकता है. जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है. करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है. आप नई नौकरी कर सकते हैं।
🐂 वृषभ राशि: इस राशि में शुक्र ग्यारहवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है. लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है. आपके द्वारा किए गए कार्यों में अब खूब सफलता हासिल हो सकती है. परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है. जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है. पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में खूब सफलता हासिल हो सकती है।
👩‍❤️‍👨 मिथुन राशि : शुक्र आपके दसवें स्थान पर वक्री हुए है। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का सम्बन्ध हमारे करियर, राज्य तथा पिता से होता है। शुक्र के इस गोचर से आपको करियर में अपनी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होंगे। आपके पिता की तरक्की भी आपकी मेहनत पर ही डिपेंड करती है। हालांकि इस दौरान धन के प्रति आप थोड़े लालची प्रवृत्ति के बने रहेंगे। तो शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- मन्दिर में दही या दही से बनी चीज़ों का दान करें।
🦀 कर्क राशि : शुक्र आपके नवें स्थान पर वक्री हुये है। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का सम्बन्ध हमारे भाग्य से होता है। शुक्र के इस गोचर से आपका भाग्योदय निश्चित है। लक आपके पूरी तरह से साथ रहेगा। आपके भाग्य का सितारा चमकता रहेगा। आपको संतान का सुख मिलेगा। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन अपनी मेहनत के बल पर ही आप सबकुछ हासिल कर पायेंगे। बाकी आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी होगी। लिहाजा शुक्र के शुभ फल बनाये रखने के लिये-घर के अंदर कच्ची जगह पर और अगर घर में कच्ची जगह न हो तो घर के बाहर जमीन में थोड़ा-सा शहद दबाएं।
🦁 सिंह राशि : शुक्र आपके आठवें स्थान पर वक्री हुए है। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का सम्बन्ध हमरे आयु से है। शुक्र के इस गोचर से पारिवारिक माहौल को नियंत्रण करने में आपको मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान आपको घर के बुजुर्गों का और साथ ही अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। आपको पैसों के मामलों में भी सावधान रहना चाहिए। लिहाजा शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिये- अपने जीवनसाथी के भार के समान ज्वार मन्दिर में दान करें। अगर उतना न कर सके तो भार के दसवें हिस्से के बराबर ज्वार का दान मन्दिर में करें।
👰🏻‍♀ कन्या राशि : शुक्र आपके सातवें स्थान पर वक्री हुये है। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का सम्बन्ध हमारे जीवनसाथी से है। शुक्र के इस गोचर से जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। आपके साथ आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। दूसरों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। आप हर तरह से सुखी होंगे। साथ ही इस राशि के बुजुर्गों को धन लाभ मिलेगा। आपको पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आपको इस दौरान कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लिहाजा शुक्र के इन सब शुभ फलों की प्राप्ति के लिये- शुक्रवार के दिन मन्दिर में कांसे का बर्तन दान करें।
⚖️ तुला राशि: शुक्र के मीन राशि में वक्री होने से आपके जीवन के कई पहलुओं पर प्रभाव पड़ सकता है. धन, करियर और रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन ज्यादातर बदलाव सकारात्मक ही होंगे. आर्थिक तौर पर जहां आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है, वहीं लोन या पैतृक संपत्ति से अचानक धन लाभ भी हो सकता है. नौकरी में बदलाव के आसार हैं, यह बदलाव आपको तरक्की की राह पर आगे बढ़ाएंगे. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
🦂 वृश्चिक राशि : शुक्र आपके पांचवें स्थान पर वक्री हुए है। जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान का सम्बन्ध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपके परिवार में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान पढ़ाई-लिखाई में आपकी बौद्धिक क्षमता ठीक बनी रहेगी। धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेंगे। साथ ही आपके कार्य सामान्य रूप से बनते रहेंगे। लिहाजा शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- गाय की सेवा करें। साथ ही मन्दिर में दूध का दान करें।
🏹 धनु राशि: शुक्र ग्रह की उल्टी चाल इस राशि के जातकों के लिए भी काफी लकी साबित हो सकती है. इस राशि के चतुर्थ भाव में शुक्र वक्री होंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है. नौकरीपेशा जातकों को खूब लाभ मिल सकता है. पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट हो सकता है. इसके साथ ही व्यापार की बात करें, तो आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. घर, वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है. विदेश यात्रा के मौके मिल सकते हैं. आत्म विश्वास की तेजी से वृद्धि हो सकती है।
🐊 मकर राशि : शुक्र आपके तीसरे स्थान पर वक्री हुये है। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे पराक्रम, भाई-बहन तथा यश से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से भाई-बहन से सहयोग आपको मिलता रहेगा। इस बीच अगर आप किसी तीर्थ यात्रा पर जायेंगे तो आपको शुक्र के शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपके हाथ में मिट्टी भी सोना बनती नजर आयेगी। तो शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- सभी महिलाओं का सम्मान करें और रिश्ते में जो महिलाएं आपसे बड़ी हैं, उनका आशीर्वाद लें।
⚱️ कुम्भ राशि: कुंभ राशि के जातक पिछले कुछ समय से परेशानियों में चल रहे थे लेकिन अब शुक्र के प्रभाव से परेशानियों से बाहर आने का समय शुरू हो चुका है. कुंभ राशि के जातकों को मेहनत का फल मिलेगा. आप अगर कोशिश करेंगे, तो मेहनत से अधिक फल भी पा सकते हैं. खासतौर पर अगर आप नया वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे थे, तो इस समय में आपको वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है. खासतौर पर जो लोग नई नौकरी की तलाश में थे, उन्हें नौकरी के कई अवसर मिलेंगे।
🐬 मीन राशि : शुक्र आपके पहले स्थान, यानि लग्न स्थान पर वक्री हुये है।जन्मपत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का सम्बन्ध हमारे शरीर तथा मुख से है। शुक्र के इस गोचर से लवमेट के साथ आपके रिश्ते में मजबूती आयेगी। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलता रहेगा। आप आराम पसंद होंगे। इस दौरान आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में मजबूती बनाये रखनी चाहिए। लिहाजा शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- गुड़ का सेवन करने से बचें।

Related Articles

Back to top button