मध्य प्रदेश

कोल समाज ने धूमधाम मनाई माता शबरी की जयंती, बड़खेड़ी में आयोजन

माता शबरी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की मझौली तहसील की ग्राम पंचायत बनखेड़ी क्षेत्र में कोल, गोटियां समाज के द्वारा माता शबरी की जयंती के इस पखवाडे पर भव्य रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । माता शबरी के इस बड़े स्तर पर कोल समाज के द्वारा किए गए इस आयोजन में कोल गोटियां समाज के वरिष्ठ नागरिक, कार्यकर्तागण, युवा पीढ़ी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में मौजूद रहे । देखा जाएं तो यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
कोल गोटियां समाज की बालिकाओं ने स्वागत गीत के साथ नाच गाने सहित समाज की विशेष वेशभूषा में नजर आये। इस मुख्य कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने माता शबरी के बेर भी खाए और समाज के विषय में जानकारी भी अवगत कराई। इस कार्यक्रम में उपस्थिति जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया, मुन्ना लाल गोटिया, समाजसेवी डॉ अभिजीत बिश्नोई, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश चौरसिया, मंडल अध्यक्ष मुकेश सेन, जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह ठाकुर कार्यक्रम के सूत्रधार बनखेड़ी सरपंच कमल पटेल सहित कोल समाज के सदस्य एवं सहयोगीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button