मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा मंडल उमरियापान की बैठक संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा मंडल उमरियापान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी की 100 वी जन्म जयंती के अवसर पर चल रहे सुशासन दिवस कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष दीपक टंडन व मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने पंडित दीनदयाल जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तेल चित्र पर तिलक वंदन व मल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का मंडल उमरियापान में प्रथम नगर आगमन पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व किया गया ।
इसके उपरांत जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, विजय गुप्ता, राजेश ब्यौहार, अश्वनी शुक्ला, गोविंद प्रताप सिंह,जयप्रकाश चौरसिया, जितेन्द्र अरोरा, राजा चौरसिया,संतोष दुबे, विवेक रिंकू मिश्रा,जगन्नाथ माझी, वैभव चौरसिया, बड्डा गुप्ता, पारस पटेल, प्रमोद असाटी, शिवचरण पटेल, रतिराम कोल व भाजपा के समस्त देवतुलय कार्यकर्ता व सभी भाजपा वरिष्ट कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button