मध्य प्रदेश

सडक का अधूरा काम छोडकर ठेकेदार लापता

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गांवो को पक्की सडको से जोडने के लिए मध्यप्रदेश शासन ने ठेकेदारो के माध्यम से सडक व पुल पुलिया के निर्माण का काम तेजी से कराया जा रहा है गौरझामर रहली मार्ग से मढी जमुनियां, खामखेडा होते हुए सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को घोसीपट्टी गांव के पास जोडने वाली करीब दस किलोमीटर लम्बी सडक का काम ठेकेदार के व्दारा किया जा रहा था। कथित ठेकेदार ने सडक पर गिट्टी वर्क का काम को करने के बाद अधूरा ही छोड दिया है और लम्बे समय से लापता है इससे लोगो को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है शासन इस ओर शीघ्र ध्यान दे,।

Related Articles

Back to top button