धार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग रविवार, 16 मार्च 2025

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचांग 🧾
रविवार 16 मार्च 2025
16 मार्च 2025 दिन रविवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि है।आज सन्त तुकाराम जी की जन्म जयन्ती है।आज से शुक देवता का वृद्धत्व अर्थात वृद्ध होना शुरू हो जाएगा। आप सभी सनातनियों को “सन्त तुकाराम जी के जन्म जयंती” की हार्दिक शुभकामनाएं।।
भगवान सूर्य जी का मंत्र : ऊँ घृणि सूर्याय नम: ।।
🌠 रविवार को की गई सूर्य पूजा से व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन उगते हुए सूर्य को देव को एक ताबें के लोटे में जल, चावल, लाल फूल और रोली डालकर अर्ध्य करें।
इस दिन आदित्य ह्रदय स्रोत्र का पाठ करें एवं यथा संभव मीठा भोजन करें। सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है, सूर्य देव को जल देने से पितृ कृपा भी मिलती है।
रविवार के दिन भैरव जी के दर्शन, आराधना से समस्त भय और संकट दूर होते है, साहस एवं बल की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन जी के दर्शन अवश्य करें ।
रविवार के दिन भैरव जी के मन्त्र ” ॐ काल भैरवाय नमः “ या ” ॐ श्री भैरवाय नमः “ की एक माला जाप करने से समस्त संकट, भय दूर होते है, रोगो, अकाल मृत्यु से बचाव होता है, मनवांछित लाभ मिलता है।
🌐 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 संवत्सर क्रोधी
📖 संवत्सर (उत्तर) कालयुक्त
🧾 विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
🔮 गुजराती संवत 2080 विक्रम संवत
☸️ शक संवत 1946 शक संवत
☪️ कलि संवत 5125 कलि संवत
🕉️ शिवराज शक 351
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर बसंत ऋतु
🌤️ मास – चैत्र मास
🌖 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – रविवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि 04:58 PM तक उपरांत तृतीया
✏️ तिथि स्वामी – द्वितीया तिथि के देवता हैं ब्रह्मा। इस तिथि में ब्रह्मा की पूजा करने से मनुष्य विद्याओं में पारंगत होता है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र हस्त 11:45 AM तक उपरांत चित्रा
🪐 नक्षत्र स्वामी – हस्त नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है.तथा राशि स्वामी बुध है। हस्त में सूर्य का व्रत और पूजन किया जाता है।
⚜️ योग – वृद्धि योग 02:48 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग
प्रथम करण : गर – 04:58 पी एम तक
द्वितीय करण : वणिज – 06:14 ए एम, मार्च 17 तक विष्टि
🔥 गुलिक काल : रविवार को शुभ गुलिक काल 02:53 पी एम से 04:17 पी एम
🤖 राहुकाल (अशुभ) – सायं 4:51 बजे से 6:17 बजे तक। राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।
⚜️ दिशाशूल – रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो तो पान एवं घी खाकर यात्रा कर सकते है।
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 06:04:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 05:56:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:54 ए एम से 05:42 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:18 ए एम से 06:30 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:06 पी एम से 12:54 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:30 पी एम से 03:18 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:28 पी एम से 06:52 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 06:30 पी एम से 07:42 पी एम
🌸 द्विपुष्कर योग : 11:45 ए एम से 04:58 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:05 ए एम, मार्च 17 से 12:53 ए एम, मार्च 17
💦 अमृत सिद्धि योग : 06:30 ए एम से 11:45 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग : 06:30 ए एम से 11:45 ए एम
🚓 यात्रा शकुन-इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-विष्णु मंदिर में केसर चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – सर्वार्थ सिद्धि योग/ अमृतसिद्धि योग/भद्रा/संत तुकाराम जयंती/ राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, बिपिन रावत जन्म दिवस, तनुश्री शंकर जन्म दिवस, अंबिका प्रसाद दिव्य जयंती, राष्ट्रीय आटिचोक हार्ट्स दिवस, राष्ट्रीय कर्ल क्रश दिवस, राष्ट्रीय आप जो कुछ भी करते हैं वह सही है दिवस, राष्ट्रीय पांडा दिवस, राष्ट्रीय पांडा दिवस, ब्लैक प्रेस दिवस, राष्ट्रीय सूचना स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय होंठ प्रशंसा दिवस, युवा देखभालकर्ता कार्रवाई दिवस
✍🏼 तिथि विशेष – द्वितीया तिथि को कटेरी फल का तथा तृतीया तिथि को नमक का दान और भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। द्वितीया तिथि सुमंगला और कार्य सिद्धिकारी तिथि मानी जाती है। इस द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्माजी को बताया गया है। यह द्वितीया तिथि भद्रा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह द्वितीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायिनी होती है।।
🗼 Vastu tips_ 🗽
शनिवार के दिन जरूर करें उपाय अगर आपके घर में कुछ अशुभ हो रहा है, तो शनिवार के दिन स्टील के पात्र में थोड़ा कच्चा दूध, चीनी, घी मिलाकर पीपल पर जरूर चढ़ाएं। साथ ही चना और गुड़ भी अर्पित करें, इससे घर में शुभ योग बनेंगे।
गोमती चक्र मां लक्ष्मी की कृपा बरसाती है, इसे अपने घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। माना जाता है कि 11 गोमती चक्र पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती हैं।
❇️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
कैसे काम करता है शहद और चीनी वाला वैक्स? 🤔
✅ शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है, जो त्वचा को कोमल और हाइड्रेटेड बनाए रखता है।
✅ चीनी जब गर्म की जाती है, तो वह एक स्ट्रॉन्ग लेकिन स्किन-फ्रेंडली वैक्स बन जाती है, जो बालों को जड़ से निकाल सकती है।
✅ यह केमिकल-फ्री, कम दर्दनाक और बजट-फ्रेंडली तरीका है, जो पार्लर जाने की झंझट से बचा सकता है।
घर पर शहद और चीनी से वैक्स कैसे बनाएं? 🍯🔥
आपको चाहिए:
✔ 1 कप चीनी (सफेद या ब्राउन)
✔ 2 टेबलस्पून शहद
✔ 2 टेबलस्पून नींबू का रस 🍋
✔ थोड़ा पानी (अगर जरूरत हो)
बनाने की विधि:

1️⃣ चीनी, शहद और नींबू का रस को एक नॉन-स्टिक पैन में डालें और मीडियम आंच पर गरम करें। 🔥
2️⃣ इसे हल्का ब्राउन या गोल्डन कैरामेल होने तक पकाएं और लगातार चलाते रहें, ताकि जलने न पाए।
3️⃣ जब मिश्रण गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए (हनी जैसी कंसिस्टेंसी), तो इसे ठंडा होने दें।
4️⃣ जब यह हल्का गुनगुना हो, तब इसे चेक करें – अगर यह उंगली से खींचने पर इलास्टिक की तरह स्ट्रेच होता है, तो वैक्स तैयार है!
🩸 आरोग्य संजीवनी 💊
जोड़ों और हड्डियों के दर्द में आराम 🦵🦴
👉 गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द में अमरबेल बेहद असरदार मानी जाती है।
✅ इसका तेल लगाकर मालिश करने से सूजन और दर्द में राहत मिलती है।
🛑 अमरबेल का उपयोग कैसे करें? 🛑
🔹 अमरबेल का रस: रोजाना 1-2 चम्मच अमरबेल का ताजा रस पीने से कई फायदे मिलते हैं।
🔹 अमरबेल का काढ़ा: अमरबेल को पानी में उबालकर छान लें और इसे दिन में एक बार पिएं।
🔹 तेल: नारियल या सरसों के तेल में अमरबेल उबालकर बालों और जोड़ों की मालिश करें।
🔹 फेस पैक: अमरबेल का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं, जिससे त्वचा निखरेगी।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
👉नाखून काटने का सही समय और दिन:- आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य डूबने के बाद यानी कि शाम और रात के समय नाखून नहीं काटने चाहिए,क्योंकि इससे महालक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर में कंगाली छा जाता है। वहीं कुछ ऐसे दिन भी बताए गए हैं जिस दिन अगर आप नाखून काटेंगे तो आप पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए इसके बारे में भी विस्तार से जानते हैं।
👉सोमवार:-आपको बता दें कि नाखून काटने के लिए सोमवार का दिन सबसे उचित होता है, क्योंकि सोमवार के दिन नाखून काटने से तमोगुण से मुक्ति मिलती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोमवार दिन का संबंध भगवान शिव और चंद्रमा से है।
👉मंगलवार:- यह तो आप सभी जानते ही होंगे कि मंगलवार के दिन हर कोई नाखून काटने से मना करता है, लेकिन आपको बता दें कि मंगलवार के दिन नाखून काटने से कर्ज़ से राहत मिलती है। बस वह लोग मंगलवार के दिन नाखून नहीं काटे जो हनुमान जी का व्रत रखते हैं।
👉बुधवार:- नाखून काटने के लिए बुधवार का दिन भी उचित होता है। अगर आप बुधवार को नाखून काटते हैं तो आपको धन का लाभ होगा, इतना ही नहीं करियर में उन्नति मिलेगी और व्यापार में भी कमाई बढ़ेगी।
👉गुरुवार:- हर कोई गुरुवार के दिन नाखून काटने से मना करता है, लेकिन आपको बता दें कि गुरुवार के दिन नाखून काटने से सत्व गुण बढ़ता है।
👉शुक्रवार:-शुक्रवार के दिन को नाखून काटने के लिए सबसे शुभ दिन बताया गया है, क्योंकि इस दिन नाखून काटने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन दौलत में वृद्धि करती है। इस वजह से इसी दिन नाखून काटने का प्रयास करें।
👉शनिवार:-शनिवार को भूलकर भी नाखून नहीं काटे, क्योंकि कहते हैं इस दिन नाखून काटने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं. इस दिन नाखून काटने से आपकी कुंडली में शनि ग्रह भी कमजोर होता है। इस दिन नाखून काटने से आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है।
👉रविवार:- हमारे देश में अधिकतर लोग रविवार के दिन ही नाखून काटते हैं, लेकिन आपको बता दें कि रविवार को नाखून नहीं काटना चाहिए। क्योंकि इससे आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी।इतना ही नहीं कहते हैं सफलता में भी बाधा आती है और सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस वजह से रविवार के दिन ना तो नाखून काटने चाहिए और ना ही बाल।
•●•●•●•●•●•●•●•●•●•●•●•●•
⚜️ प्रजापति व्रत दूज को ही किया जाता है तथा किसी भी नये कार्य की शुरुआत से पहले एवं ज्ञान प्राप्ति हेतु ब्रह्माजी का पूजन अवश्य करना चाहिये। वैसे तो मुहूर्त चिंतामणि आदि ग्रन्थों के अनुसार द्वितीया तिथि अत्यन्त शुभ फलदायिनी तिथि मानी जाती है। परन्तु श्रावण और भाद्रपद मास में इस द्वितीया तिथि का प्रभाव शून्य हो जाता है। इसलिये श्रावण और भाद्रपद मास कि द्वितीया तिथि को कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिये।।

Related Articles

Back to top button