सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता फोन पर महिला से कर रहा था गंदी गंदी बातें

नारी शक्ति के सम्मान में आदिवासी मैदान में
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
तेंदूखेड़ा । 25 फरवरी 2025 को घटित तेंदूखेड़ा घटना के संबंध में आरोपी घूम रहा है खुलेआम पुलिस प्रशासन मोन जवाब देगा कौन ? नारी के सम्मान में आदिवासी अब मैदान में आएंगे और पुतला दहन और चक्काजाम करेंगे। सभी को यह बात दिल और दिमाग में उतार लेना है क्योंकि मामला आगे नहीं बढ़ रहा है इसीलिए विरोध प्रदर्शन में पुतला दहन और चक्काजाम किया जाएगा। तेंदूखेड़ा में जय सेवा जय बड़ा देव अभी आंदोलन की प्रक्रिया बनी हुई थी लेकिन होली के कारण आंदोलन को आगे बढ़ाया जा रहा है इसलिए कोई भी व्यक्ति आंदोलन के माध्यम से परेशान ना हो आंदोलन जब किया जाएगा तो सभी ग्रुपों के माध्यम से आप सभी संगठनों को सूचना दी जाएगी एवं सभी संगठनों के माध्यम से बैठक भी रखी जाएगी इस बैठक में हम सभी संगठन के लोग मिलकर आंदोलन की प्रक्रिया बनाएंगे और फिर हम आंदोलन करेंगे। लेकिन आंदोलन तो होना ही है होली का त्यौहार की वजह से सभी संगठन के लोग मिलकर बैठेंगे तभी आंदोलन की तारीख निर्धारित करेंगे।



