मध्य प्रदेश
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में हुई रंगोली प्रतियोगिता
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी प्राचार्य कल्पना जांम्भुलकर के मार्गदर्शन में किया गया एनएसएस प्रभारी राकेश कनेल कार्यक्रम प्रभारी अश्विनी श्रीवास्तव सुश्री दीपिका कलमे के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी तृतीय वर्ग की छात्रा रचना नामदेव ने प्राप्त किया वहीं द्वितीय स्थान पर निशा सेतिया रही तीसरा स्थान बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति घोसी ने प्राप्त किया। सविनय रंगोली के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
करीब एक दर्जन छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया था शेस के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में नीलिमा दुबे, दीपक कुमार अहिरवार, राजकुमार जैन आदि का सहयोग सराहनीय रहा।



