मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश स्वर्णकला बोर्ड की बैठक 25 मार्च को भोपाल में

धारा 315 सहित सोनी समाज के युवाओं हेतु प्रशिक्षण देने पर होंगी चर्चा
रायसेन। मध्यप्रदेश स्वर्णकला बोर्ड की तृतीय बैठक 25 मार्च 2025 को दोपहर 3 बजे तृतीय तल, 192 एव्हीएन, टॉवर एमपी नगर जोन-1 भोपाल में आयोजित की गई है। सर्व स्वर्णकार सोनी समाज के अध्यक्ष राजकिशोर सोनी ने बताया की उक्त बैठक मध्यप्रदेश स्वर्णकला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है. बैठक में
में स्वर्णकार समाज के युवाओं को रजत/हीरा/स्वर्णकला कौशल विकास की जानकारी देने के लिए सेमीनार आयोजित करने,सोनी समाज के युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार/कौशल प्रशिक्षण प्रदाय करने,
भारतीय न्याय संहिता में धारा 315+ के संबंध में समाजजनों के शोषण पर विराम लगाने, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश शासन द्वारा की गई घोषणा अनुसार सोनी समाज के युवाओं हेतु प्रशिक्षण एवं राशि रूपये 8000/- स्टाइफंड के विषय में चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button