क्राइम

नहर में मिला अज्ञात नवजात बच्ची का शव

पुलिस ने किया मर्ग कायम, जांच में जुटी
नगर से तीन किमी दूर बकतरा रोड बरिया के पास बारना नहर की घटना

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । रायसेन जिले के बाड़ी थाना अंतर्गत शुक्रवार को बकतरा रोड बरिया के पास बारना नहर में एक नवजात शिशु का शव मिला। इस मामले की सूचना पुलिस को किसी अज्ञात व्यक्ति ने दी और मौके पर पुलिस पहुंची।
पुलिस को वहां एक नवजात बालिका मिली, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति पैदा होते ही नहर में फेंक गया था। पुलिस ने तत्काल बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्योंकि उसकी नाल भी नहीं कटी थी यह एक हृदय विदारक घटना है। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना पूरे क्षेत्र घटना चर्चा का विषय बनी हुई है कि ऐसी कौन सी मजबूरी थी। जो एक अबोध बालिका को जन्म के तुरंत बाद नहर में फेंकना पड़ा। यह घटना करीब तीन किलोमीटर दूर की है, जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि घटना होलिका दहन की रात की है। होली पर्व पर लोग नहरों में नहाने जाते हैं। ऐसे में इस दिन कोई घटना ना हो, इसलिए प्रशासन द्वारा नहरों का पानी कम करवाया दिया था। पानी कम होते ही बालिका का शव बरिया के पास फंस गया था। पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर लिया और मामले की जांच में जुटी है।
इस संबंध में राजेश तिवारी, थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है सूत्रों से जानकारी निकाली जा रही है कि यह घटना आसपास के किसी गांव की तो नहीं है यह जांच बाद ही पता चलेगा। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उससे मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button